फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   migrant workers started returning to western U.P On instructions of the CM yogi Adityanath

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पश्चिमी यूपी में लौटने लगे प्रवासी श्रमिक, शामली में हरियाणा बाॅर्डर पर पहुंची दो बसें

Sat, 25 Apr 2020 11:19 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Apr 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
migrant workers started returning to western U.P On instructions of the CM yogi Adityanath
2 बसों से शामली के हरियाणा बॉर्डर पर लाया गया - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दूसरे राज्यों में फंसे यूपी के प्रवासी श्रमिकों को प्रदेश में उनके घर पहुंचाने का कार्य शुरू हो गया है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह  हरियाणा रोडवेज की दो बसें यूपी के मजदूरों को लेकर यमुना पुल पर पहुंची। यहां पर मौजूद उप जिलाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में  मजदूरों की प्रारंभिक जांच पड़ताल और उनके नाम पते नोट किए गए।
विज्ञापन


इसके बाद यूपी परिवहन निगम की बसों से इन मजदूरों को संबंधित जनपदों के लिए रवाना किया जाएगा। सुबह 730 बजे सोनीपत से 31 मजदूर और 8 बजे करनाल से 34 मजदूरों को लेकर हरियाणा रोडवेज की दो बसें यूपी में ते नाम यमुना पुल यूपी में हरियाणा बॉर्डर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि दूसरे राज्यों में 14 दिन का उत्तर प्रदेश के सभी को कामगारों और मजदूरों को प्रदेश सरकार चरणबद्ध तरीके से वापस लाएगी और उनके घरों तक पहुंचाएगी। इस संबंध में प्रदेश सरकार की ओर से देर रात तक ही जिला मुख्यालय को आदेश जारी कर व्यवस्था करने को कहा गया था।


आधी रात तक चलीं तैयारियां  
डीएम ने परिवहन निगम और एआरटीओ कार्यालय के अधिकारियों की बैठक ली। देर रात ही रोडवेज बसों के चालक परिचालकों को सूचना भेजकर आज सुबह संबंधित रोडवेज बस अड्डे पर बुला लिया था। जिलाधिकारी जसजीत कौर का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार व्यवस्थाएं की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed