फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meter and Check Smart Meter found to have same power consumption

मीटर और चेक स्मार्ट मीटर में समान मिली बिजली खपत

Sat, 30 Aug 2025 07:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
Meter and Check Smart Meter found to have same power consumption
- 1400 चेक मीटरों की आई रिपोर्ट, स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने में जुटे बिजली अफसर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्मार्ट मीटर को उपभोक्ताओं के बीच फैली भ्रांतियों को दूर करने में बिजली अफसर जुटे हैं। मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम मुनीश चोपड़ा के निर्देश पर 1400 उपभोक्ताओं के मीटर के साथ ही चेक मीटर लगाए गए। इनकी रिपोर्ट आई तो पहले लगे मीटर और चेक मीटरों की रिपोर्ट में बिजली रीडिंग में कोई अंतर नहीं मिला।
आरडीएसएस योजना के तहत शहर में लगभग 61 हजार उपभोक्ताओं के यहां लगे स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें से 14 हजार स्मार्ट मीटर प्रीपेड में बदल गए। स्मार्ट मीटरों के तेज चलने, गलत रीडिंग आने समेत उपभोक्ताओं की शिकायतों और भ्रांतियों को दूर करने में एमडी ईशा दुहन के निर्देश पर पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों में बिजली अफसर स्मार्ट मीटर के प्रति उपभोक्ताओं में विश्वास बनाने के लिए अभियान चला रहे हैं। शहर में करीब 1400 उपभोक्ताओं के लगे मीटरों के साथ ही चेक मीटर के तौर पर स्मार्ट मीटर लगवाए गए। अधिशासी अभियंता कॉमर्शियल-1 महेश कुमार के नेतृत्व में इनकी जांच कराई जा रही है। मेरठ समेत पश्चिमांचल के किसी भी जिले में मीटर और चेक मीटर में बिजली खपत (रीडिंग) में कोई अंतर नहीं मिला। जांच पड़ताल होने पर दोनों मीटर में बिजली की खपत एक समान आई।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा ने बताया कि उपभोक्ताओं के बीच स्मार्ट मीटर को लेकर विभिन्न भ्रांतियों को दूर करने के लिए 1400 उपभोक्ताओं के यहां पूर्व में लगे मीटरों के साथ चेक स्मार्ट मीटर लगाए। अभी तक 700 से अधिक मीटरों की जांच रिपोर्ट आई तो रीडिंग में कोई अंतर नहीं मिला। स्मार्ट मीटर से कोई नुकसान नहीं है। मोबाइल पर बिल, रीडिंग, खपत देखी जा सकती है। गलत रीडिंग की कोई भी गुंजाइश नहीं होती। घर बैठे रिचार्ज कर सकते है। स्मार्ट मीटर तेज नहीं चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed