फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meteorological Department alert in West UP, wind will blow at speed of 60 KM and possibility of rain also

मौसम विभाग का अलर्ट: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार, फिर चल सकती है धूलभरी आंधी, रात शादियों में पड़ी थी खलल

Sat, 11 May 2024 03:56 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 May 2024 03:56 PM IST
सार

Weather Update in UP : मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली एनसीआर में आंधी और बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Meteorological Department alert in West UP, wind will blow at speed of 60 KM and possibility of rain also
आंधी का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार रात को चली तेज आंधी और बूंदाबांदी के बाद शनिवार को सुबह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाए। वहीं, शुक्रवार को दिनभर उमसभरी गर्मी से मौसम का मिजाज काफी तल्ख रहा लेकिन, रात आठ बजे के करीब मौसम ने एकाएक पलटी मारी। तेज हवाओं का सिलसिला रात दस बजे तक आंधी में तब्दील हो गया। हालांकि, हल्की बूंदाबांदी ने तल्ख मौसम में राहत घोल दी। वहीं, मौसम विभाग ने मौसम का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली एनसीआर में धूलभरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान करीब 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

विज्ञापन


वहीं, इस दौरान हवा की रफ्तार बावजूद इसके बाजार में सोना खरीदने वालों की भीड़ उमड़ी। लेकिन रात आठ बजे के करीब मौसम ने एकाएक पलटी मारी। तेज हवाओं का सिलसिला रात दस बजे तक आंधी में तब्दील हो गया। हालांकि हल्की बूंदाबांदी ने तल्ख मौसम में राहत घोल दी। इस दौरान हवा की रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई। वहीं, शहर में लगे होर्डिंग व बैनर हवा में उड़ गए। कुछ शादियों में भी खलल पड़ गई।

विज्ञापन

रात में करीब 10 बजे अचानक से मौसम बदला। तेज धूल भरी आंधी शुरू हो गई। आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि देहात तक बिजली गुल हो गई। हाईवे पर भी अंधेरा छा गया। आंधी के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आधा घंटे तक चली तेज आंधी के दौरान आकाशीय बिजली का भी शोर रहा।

पेड़ों की शाखाएं बिजली के तारों पर गिरी
तेज हवा और आंधी के कारण शहर के कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। सिविल लाइन, शास्त्री नगर क्षेत्र में कई जगह तेज हवा के कारण पेड़ों की शाखाएं तारों के ऊपर आ गईं। शाखाओं को हटाकर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति शुरू कराई गई। शहर में शारदा रोड, दिल्ली रोड, शास्त्री नगर, साकेत, ब्रह्मपुरी, मोहकमपुर, माधवपुरम, कंकरखेड़ा, गंगानगर, काजीपुर आदि क्षेत्रों में एहतियात के तौर पर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। घंटाघर क्षेत्र में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रही। देर रात तक पेड़ों की शाखाओं को लाइनों के ऊपर से हटाकर विद्युत आपूर्ति को सकी। लगभग एक से डेढ़ घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

विज्ञापन

धूलभरी आंधी और बारिश की संभावना
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में एकाएक बदलाव हुआ है। बताया कि दिल्ली एनसीआर में धूलभरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान करीब 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने मौसम का अलर्ट जारी किया है। 

उधर, मौसम कार्यालय पर शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। प्रदूषण में भी बढ़ोतरी हुई है। मेरठ का एक्यूआई 138 दर्ज किया गया, जबकि शहर में जयभीमनगर 178, गंगानगर 120, पल्लवपुरम 116, दिल्ली रोड 140, बेगमपुल 185 दर्ज किया गया।

प्रदूषण में हुई बढ़ोतरी
हवा की रफ्तार कम होने के साथ दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दिन में गर्म हवाओं ने शहरवासियों को परेशान रखा। दो दिन बाद प्रदूषण में भी बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: आठ अफसरों को भी न दिखे स्काई बम, पटाखों को बताया केमिकल, पांच मजदूरों की हुई थी दर्दनाक मौत

हवा के चलते भले ही तापमान में गिरावट आने से थोड़ी राहत मिली हो, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम के तेवर तल्ख होंगे। तापमान बढऩे के साथ दिन में चलने वाली लू और परेशान करेगी। मौसम में अभी बदलाव का दौर बना हुआ है। गर्मी का असर दो दिन बाद फिर से तेज दिखाई दिया। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी के चलते मौसम बदला है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। प्रदूषण में भी बढ़ोतरी हुई है। मेरठ का एक्यूआई 138 दर्ज किया गया, जबकि शहर में जयभीमनगर 178, गंगानगर 120, पल्लवपुरम 116, दिल्ली रोड 140, बेगमपुल 185 दर्ज किया गया। हवा रुकने से प्रदूषण में भी बढ़ोतरी होगी। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि हवा का असर गर्म रहेगा और सूरज की तपिश भी बढ़ेगी। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी बनी रहेगी। दिन का तापमान अभी 40 डिग्री के आसपास पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed