{"_id":"6a4272f3425da35ff20695e5","slug":"met-the-acm-regarding-the-successful-organization-of-the-procession-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1230749-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए एसीएम से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए एसीएम से मिले
Mon, 29 Jun 2026 06:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 29 Jun 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में 16 जुलाई को निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भगवान जगन्नाथ जी की 16 जुलाई को निकाली जाने वाली शोभायात्रा के संबंध में भगवान जगन्नाथ मंदिर सेवा ट्रस्ट एवं भगवान जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने एसीएम सदर से बातचीत की। यात्रा के सुचारु एवं परंपरागत आयोजन को लेकर चर्चा की गई।
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पवन गर्ग ने बताया कि भगवान जगन्नाथ जी की यात्रा कई दशक पुरानी परंपरा है। क्षेत्र के लोगों के लिए यह गहरी आस्था से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मंदिर की संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन के पास है। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा निकलने में अब केवल 18 दिन शेष हैं। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समय रहते एक समन्वय टीम गठित की जानी आवश्यक है। ताकि यात्रा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जा सकें। पदाधिकारियों ने मांग की कि बिना किसी व्यवधान के पूर्ण श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान जगन्नाथ जी की शोभायात्रा संपन्न कराई जाए।