{"_id":"698f2edce6f658063f01efed","slug":"message-of-stress-free-living-given-through-sahaja-yoga-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1107873-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सहज योग से दिया तनाव मुक्त रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सहज योग से दिया तनाव मुक्त रहने का संदेश
विज्ञापन
- मोदीपुरम में वाहिनी विशेष सुरक्षा बल के कर्मचारियों के लिए हुआ कार्यक्रम
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मोदीपुरम स्थित आईपीएम हॉस्टल में पांचवीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए शुक्रवार को एक विशेष सहज योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बल के सेनानायक डॉ. महेंद्र पाल सिंह के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में सहज योग से तनाव मुक्त रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्मिकों को मानसिक संतुलन, प्रभावी तनाव प्रबंधन, सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह, सचिन कुमार व कुलदीप सिंह के नेतृत्व में अक्षया भट्ट, चैतन्य अरोड़ा, राहुल श्रीवास्तव, संदीप कुमार, संजीव हुड्डा, विभा त्यागी, दीप्ति बालियान, रेणू अग्रवाल और सोनल सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
विशेषज्ञों ने सहज योग की विभिन्न विधियों का प्रदर्शन किया। उन्होंने विस्तार से बताया कि नियमित ध्यान और योगाभ्यास से मानसिक शांति मिलती है। इसके साथ ही कार्यक्षमता बढ़ने के साथ ही सकारात्मक सोच विकसित होती है। प्रतिभागियों को जीवन प्रबंधन के सरल व व्यावहारिक सूत्र भी सिखाए गए। इन्हें दैनिक दिनचर्या में अपनाकर तनाव को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है।