फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Message of happiness for PM Modi... these girls constructed 1500 toilets

PM मोदी के लिए खुशी का संदेश... इन बेटियों ने बनवा दिए 1500 शौचालय

Thu, 21 Sep 2017 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Thu, 21 Sep 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
Message of happiness for PM Modi... these girls constructed 1500 toilets
स्वच्छ भारत मिशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत सहारनपुर में काम कर रही करीब 200 युवतियों ने ग्रामीणों को जागरूक कर बिना सरकारी सहायता के डेढ़ हजार शौचालय बनवाने में अहम भूमिका निभाई है। यह लड़कियां गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को जागरूक कर रही हैं।  

विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के तहत सहारनपुर में अक्तूबर 2018 तक 887 गांव को ओडीएफ घोषित करना है। पहले चरण में 100 गांव को खुले में शौच से मुक्त करने का दावा प्रशासन कर चुका है। जल्द दूसरे चरण में अन्य 100 गांव को ओडीएफ घोषित करने की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत युवक और युवतियों की 22 टीमें जनपद में काम कर  रही हैं। इनमें 419 सदस्य हैं, जिनमें 200 युवतियां शामिल हैं। इन युवतियों ने गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। इसका असर यह हुआ कि ग्रामीणों ने बिना सरकारी सहायता के 1500 शौचालय खुद ही बनवा लिए। 
विज्ञापन


इन युवतियों ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए नारा दिया कि मम्मी-पापा कर्म करो, खुले में शौच जाना बंद करो, भईया-भाभी कर्म करो खुले में शौच जाना बंद करो। इसके साथ ही महिला सुरक्षा को हवाला देते हुए ग्रामीणों से शौचालय बनवाने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक गांव को खुले में शौच से मुक्त कराने का प्रयास

Message of happiness for PM Modi... these girls constructed 1500 toilets
शौचालय बनवाए

स्वच्छ भारत मिशन के जिला कोआर्डिनेटर देव भास्कर पांडेय ने बताया टीम के सदस्य प्रत्येक गांव को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सदस्य सप्ताह के पांच दिनों में एक गांव में रुकते हैं और सुबह-शाम जंगल में शौच जाने वाली महिलाओं और पुरुषों को जागरूक करते हैं। टीम में युवक-युवतियां शामिल हैं। इसकी एवज में टीम के सदस्यों को वेतन भी दिया जाता है।  

शौचालय बनवाने के नाम पर ग्रामीणों से ठगी  
कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव जंधेड़ा में अज्ञात लोगों ने सरकारी मदद दिलाकर शौचालय बनवाने का झांसा देकर कई ग्रामीणों से हजारों रुपये की ठगी कर ली। ग्रामीणों ने एसएसपी से शिकायत की है। बुधवार को गांव जंधेड़ा निवासी ग्रामीणों ने एसएसपी को बताया कि वह गरीब लोग हैं। उनके घर में शौचालय नहीं है। 18 अगस्त को उनके गांव में दो अज्ञात व्यक्ति आए, जिन्होंने कहा कि हमें प्रधान ने तुम्हारे पास भेजा है। सरकारी सहायता से वह हर ग्रामीण के घर में शौचालय बनवाएंगे। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने ग्रामीणों से आधार कार्ड ले लिए और एक मशीन पर उनके अंगूठे लगाए। दस ग्रामीणों से 500 से लेकर पांच हजार रुपये तक की ठगी आरोपियों ने कर ली। रेखा रानी, समय सिंह, सीता देवी, प्रवेश देवी, रेखा, बाला, बबीता, सुमित्रा ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed