{"_id":"68fcc557a765f10f2b0e4dfe","slug":"message-of-environmental-protection-given-through-drawing-meerut-news-c-72-1-mct1005-142761-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चित्र बनाकर दिया पर्यावरण सरंक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चित्र बनाकर दिया पर्यावरण सरंक्षण का संदेश
Sat, 25 Oct 2025 06:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 25 Oct 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। बेटियां फाउंडेशन ने शनिवार को न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता का विषय जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्ष संरक्षण रहा। प्रतियोगिता में कक्षा 3 से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने चित्रों के माध्यम से पर्यावरण बचाने और प्रकृति के महत्व का संदेश दिया।
प्रतियोगिता में कक्षा तीन व चार की एक श्रेणी, कक्षा पांच व छ: की एक श्रेणी और सातवीं व आठवीं की एक श्रेणी बनाई गई। तीनों श्रेणियों में विजेता विद्यार्थियों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राधिका अत्री, रितु अग्रवाल और गोपाल कृष्ण का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय प्रबंधन से महेंद्र सिंह सैनी, दीपा सैनी, अनुराग सैनी व लोकेश शुक्ल उपस्थित रहे।