{"_id":"6ab12eec5e26ea5aa601656e","slug":"message-of-cleanliness-and-environmental-conservation-conveyed-through-drawings-and-essays-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113669-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चित्रों और निबंध के माध्यम से दिया स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चित्रों और निबंध के माध्यम से दिया स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन
सरधना। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका की ओर से एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित चित
- स्वच्छता ही सेवा के तहत सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका की ओर से सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए चित्रों और निबंधों के माध्यम से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला के निर्देश पर आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को स्वच्छ पर्यावरण, कूड़े के उचित निस्तारण और गीले-सूखे कचरे के अलग-अलग संग्रहण के प्रति जागरूक करना रहा। छात्राओं ने प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मकता के माध्यम से स्वच्छता के महत्व को प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य वंदना मित्तल रस्तोगी ने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग और मार्गदर्शन किया। प्रतियोगिता की संयोजिका शशि सैनी, पूजा जैन और नव्या खान रहीं।
नगर पालिका की स्वच्छ भारत मिशन टीम से विकास कुमार, सना खान और नितिन त्यागी ने छात्राओं को कचरे के सही पृथक्करण और स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा कूड़े को निर्धारित स्थान पर डालने के लिए जागरुक किया। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता बचपन से विकसित करना जरूरी है।