फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Message given to stay healthy through yoga

Meerut News: योग से निरोग रहने का दिया संदेश

Mon, 09 Mar 2026 08:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 09 Mar 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
Message given to stay healthy through yoga
स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में योग अभ्यास करते स्वयंसेवक स्रोत कॉलेज
स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज के एनएसएस शिविर में योगासन के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे के स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने योग के महत्व पर जोर दिया। इस मौके पर लगे योग शिविर में छात्राओं को विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन करके उनकी खासियत बताई गई।
शिविर में स्वयंसेवकों ने सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, मंडूकासन, वज्रासन, ताड़ासन तथा कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास कर योग के लाभों के बारे में जानकारी दी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महेश कुमार सिंह ने कहा कि योग गुरु स्वामी कर्मवीर की प्रेरणा से योग और आसन को अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। वर्तमान जीवनशैली के कारण अनेक रोग उत्पन्न हो रहे हैं, जिन्हें नियमित योग अभ्यास से दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किशोर कुमार ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन है और यह शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों ने मोटे अनाज के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विचार गोष्ठी आयोजित की। उन्होंने बताया कि ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का जैसे अनाज फाइबर से भरपूर होते हैं और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। इस दौरान प्रवक्ता महीपाल सिंह, डॉ. संयोगिता, अंजली रानी, ममता, अनुज कुमार सहित अनेक स्वयंसेवकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed