{"_id":"68ebbe2c4dabb677200e1d95","slug":"meritorious-students-of-valmiki-community-were-honored-meerut-news-c-72-1-mct1004-142190-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वाल्मीकि समाज के मेधावियों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वाल्मीकि समाज के मेधावियों का किया सम्मान
Sun, 12 Oct 2025 08:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 12 Oct 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
छात्र शक्ति भवन सूरजकुंड में सेवा भारती द्वारा वाल्मीकि समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान
सेवा भारती मेरठ महानगर द्वारा सूरजकुंड स्थित छात्र शक्ति भवन में हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सेवा भारती मेरठ महानगर द्वारा सूरजकुंड स्थित छात्र शक्ति भवन के सभागार में रविवार को भगवान वाल्मीकि प्राकट्य उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दसवीं और बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले वाल्मीकि समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और समाज सेवियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएस के सह क्षेत्र संपर्क प्रमुख हरीश रौतेला ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि साधारण परिवार से होकर भी आदि कवि बने। उन्होंने अपने जीवन को तपस्या और साधना में लगाया। दुनिया में एक से बढ़कर एक चक्रवर्ती राजा हुए, लेकिन जब सवाल आता है कि राज कैसा होना चाहिए, तब पूरी दुनिया के लोग कहते है राम राज जैसा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल की कुछ तकनीक भी हमारे शास्त्रों से ली गई है। नासा में भी पुष्पक विमान से प्रभावित होकर मन की गति से चलने वाले विमान पर शोध चल रहा है।
विशिष्ट अतिथि मेडिकल कॉलेज मेरठ के उप प्राचार्य डॉ ज्ञानेश्वर टोंक ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ब्रह्मांड के सबसे बड़े खगोल शास्त्री थे, आज उनके चरित्र को अलग तरह से पेश किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार तन्हा एवं संचालन नीरज ने किया। इस अवसर पर आरएसएस के सह विभाग संघचालक विनोद भारतीय, सेवा भारती प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र कुमार, प्रांत सह सेवा प्रमुख अशोक कुमार, सह प्रांत मंत्री विपिन सिंघल, महानगर अध्यक्ष जनार्दन शर्मा, महानगर सह मंत्री गौरव आदि मौजूद रहे।