फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meritorious students and social workers were honored.

Meerut News: मेधावी विद्यार्थियों और समाजसेवियों का किया सम्मान

Fri, 31 Oct 2025 06:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 31 Oct 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students and social workers were honored.
महाराजा अग्रसेन एकता मंच के तत्वावधान में दीपावली मिलन और मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। कंकरखेड़ा के एक मंडप में महाराजा अग्रसेन एकता मंच के तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह के साथ मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें 100 मेधावी और 10 प्रमुख समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य संरक्षक व संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने फीता काटकर किया। वरुण अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन, भाजपा नेता चिराग गुप्ता ने अग्रसेन पूजन संपन्न किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में कैंट विधायक अमित अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, भाजपा नेता पवन मित्तल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, फिल्म निर्माता अमित जानी रहे। संस्था के अध्यक्ष अमित गुप्ता, डॉ. अंकित गुप्ता, विपिन गुप्ता ने अतिथियों का पटका पहनाकर और भगवान राम की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वैश्य समाज के जेपी गुप्ता, सुशील कृष्ण गुप्ता, बृजभूषण, देवेंद्र, सर्वेश नंदन, शांति स्वरूप, राकेश, शैलेंद्र, संजीव, प्रवीण, अवनीत, को वैश्य रत्न से सम्मानित किया गया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर के 100 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। गजेंद्र मांगलिक ने नौ टॉपर विद्यार्थियों को 21 सौ रुपये का चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। राष्ट्रीय निशानेबाज कार्तिक गुप्ता, सीए टॉपर सचिन अग्रवाल, छात्रा सान्या गुप्ता, पलक गुप्ता, पत्रकारिता में टॉपर मान्या गोयल को भी सम्मानित किया गया।. अंकित गुप्ता ने आभार जताया। अध्यक्षता संजीव जिंदल व संचालन डॉ. नीरज गुप्ता, अनुज सिंघल ने किया। इस मौके पर अरविंद संगल, अमित गर्ग, अमित मोहन, पदम सेन मित्तल, लोकेश गुप्ता, राहुल, राजदीप, गणेश अग्रवाल, डॉ. राजीव, हरिकृष्ण, पार्षद संदीप, अजय, पंकज, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति में भी आगे आए वैश्य समाज : अमित अग्रवाल
नीरज मित्तल ने कहा कि आज समाज का एक बड़ा वर्ग गांवों से पलायन कर रहा है, जो चिंताजनक है। हमें अपनी संस्कृति और स्वभाव को जीवित रखना चाहिए। भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि युवाओं को शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने वाले ऐसे मंच समाज की रीढ़ हैं। अमित अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज के युवाओं को केवल व्यापार क्षेत्र तक सीमित न रहकर राजनीति, शिक्षा और खेलों में भी अपनी पहचान स्थापित करनी चाहिए। नवीन गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करते हैं। सत्यप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि हमें हम दो, हमारे पांच की सोच अपनाकर समाजिक संख्या बल और संगठन को मजबूत करना होगा। अमित जानी ने कहा कि संभल दंगे में 100 वैश्य परिवार मौत के घाट उतारे गए थे, लेकिन 1978 से आज तक उनके लिए किसी वैश्य नेता ने आवाज नहीं उठाई। वह उस विषय पर फिल्म बना रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed