फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mercury reached 40 degrees for the first time this month, humidity also increased

Meerut News: इस माह पहली बार 40 डिग्री तक पहुंचा पारा, उमस भी बढ़ी

Sat, 06 Jun 2026 06:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Mercury reached 40 degrees for the first time this month, humidity also increased
मोदीपुरम - पल्लवपुरम फेस वन में सड़क पर कटे पड़े पेड़।
- दिन के साथ ही रात में फिर सताने लगी गर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। इस महीने में पहली बार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शुक्रवार के मुकाबले ही करीब छह डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा है। गर्मी के साथ ही उमस ने भी लोगों को परेशान किया। दोपहर में तेज धूप और उमस से लोग बेहाल रहे। पिछले सप्ताह आंधी और बारिश के कारण अधिकतम तापमान 32 से 38 डिग्री के आसपास ही रहा था।
शुक्रवार को आसमान में बादल छाए हुए थे जिस कारण गर्मी से राहत थी लेकिन शनिवार को हालात एकदम अलग रहे। सुबह धूप निकलने के साथ ही पसीने छूटने लगे और दोपहर तक उमस ने लोगों का दम निकाल दिया। रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से राहत नहीं मिल पा रही है। अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। इससे गर्मी का असर और अधिक महसूस हो सकता है।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि हवा में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। फिलहाल बारिश के कोई मजबूत संकेत नहीं हैं। इसलिए आने वाले दिनों में उमस से राहत की संभावना कम है। रात के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 219 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed