फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mercury crosses 35 degrees after rain.

Meerut News: बारिश के बाद 35 डिग्री पार पहुंचा पारा

Wed, 09 Sep 2026 08:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 09 Sep 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
Mercury crosses 35 degrees after rain.
उमस भरी गर्मी से लोग बेहालए अगले दो दिन मौसम में खास बदलाव के आसार नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोदीपुरम। बारिश के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट लेनी शुरू कर दी है। लगातार तापमान लगातार बढ़ रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दिन में उमस बढऩे से लोगों को गर्मी परेशान करने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है।


बारिश के बाद आसमान साफ होने के साथ ही धूप का असर बढ़ा है। दिन में तापमान बढऩे के साथ वातावरण में नमी बनी हुई हैए जिससे उमस महसूस हो रही है। सुबह और शाम मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने के बावजूद दोपहर में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है। बुधवार को चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही के अनुसार बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है। तापमान में अभी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने के आसार हैं। ऐसे में अगले दो दिन तक उमस और गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed