फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Merchants surrounded Superintendent Engineer in protest against increased electricity bills

बढ़े बिजली बिलों के विरोध में व्यापारियों ने किया अधीक्षण अभियंता का घेराव

Wed, 24 Jun 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Merchants surrounded Superintendent Engineer in protest against increased electricity bills
बढ़े बिजली बिलों के विरोध में व्यापारियों ने किया अधीक्षण अभियंता का घेराव
विज्ञापन

मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शहर अधीक्षण अभियंता एके सिंह के कार्यालय का घेराव किया। शहर अधीक्षण अभियंता द्वारा मात्र चार लोगों से मिलने की बात कहने पर संगठन पदाधिकारी धरने पर बैठ गए, जिस पर अधीक्षण अभियंता को अपने उनके बीच आकर समस्याओं को सुनना पड़ा।

पंडित आशु शर्मा ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग ने कोरोना महामारी जैसी आपदा को भी अवसर में तब्दील कर लिया है। बिजली विभाग द्वारा पिछले तीन महीने में बिलिंग नहीं कराई गई। मेसेज द्वारा बिल भेजे गए। बड़ी संख्या में व्यापारियों व आम जनता ने बिलों को जमा करा दिया। अब उसके बावजूद कई-कई गुना बढ़ाकर बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। बिलों को सही करने के नाम पर बिजली विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी व्यापारियों के साथ आम जनता का उत्पीड़न कर रहे हैं। शहर के वैशाली डिवीजन, घंटाघर डिवीजन व माधवपुरम डिवीजन पर जमकर घूसखोरी चल रही है। अगर बिजली विभाग के अधिकारियों ने भ्रष्टाचार तथा व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल ऊर्जा भवन में तालाबंदी करने से भी पीछे नहीं हटेगा। मुख्य रूप से सुमेर सिंह धार, धर्मेंद्र मलिक, पीयूष वशिष्ठ, पवित्र मिश्रा, सौरभ कौशिक, नीरज कौशिक, विजय राठी, संजय शर्मा, सचिन अग्रवाल, हाजी सारिक चौधरी, सरताज गाजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed