फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Merchant murder case revealed in Sardhana, four arrested

सरधना में व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

Tue, 12 Jan 2021 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Merchant murder case revealed in Sardhana, four arrested
सरधना में व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

सरधना/मेरठ। पुलिस ने सरधना कस्बे में शनिवार रात हुई जूता व्यापारी दीपक प्रजापति की हत्या का सोमवार रात खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हत्या में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात का कहना है कि पड़ोसी युवक ने अपने भाई व अन्य के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया गया। युवा व्यापारी ने उसकी चचेरी बहन के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए थे।
मोहल्ला खेवान निवासी दीपक पुत्र ओमपाल कि शनिवार रात बस अड्डा चौकी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के खुलासे को लेकर दो दिन बखेड़ा हुआ। भाजपा विधायक संगीत सोम खुद पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठे और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि सोमवार रात इंस्पेक्टर सरधना बृजेश सिंह और क्राइम ब्रांच टीम घटना के खुलासे के लिए लगी थीं। मुखबिर से जानकारी मिली कि दो बाइकों पर चार युवक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सरधना में दौराला गंगनहर पुल के समीप बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें नदीम उर्फ नंदू पुत्र रहीसुद्दीन और शादाब पुत्र रहीसुद्दीन पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा। वहीं, दूसरी बाइक पर भाग रहे समीर एवं मयूर पुत्रगण सलीम को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो बाइक, दो तमंचे व चार कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि व्यापारी दीपक के घर के पास में ही मुख्य आरोपी शादाब की चचेरी बहन परिवार के साथ रहती है। दीपक ने उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। शादाब को दो दिन पहले इसका पता चला। उसने अपने भाई और दो अन्य के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। शनिवार रात दीपक अपने साथी के साथ होटल से खाना खाकर लौट रहा था। दो बाइकों पर चारों युवक पहुंचे और नदीम ने तमंचे से दीपक पर गोली चलाने का प्रयास किया परंतु फायर मिस हो गया। इस पर दूसरी बाइक सवार शादाब ने दीपक के सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी और फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed