यूपी: महिलाओं से अभद्रता व मारपीट कर दबंगों ने घर में लगाई आग, मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत में पांच लोगों ने घर में घुसकर चार महिलाओं से अभद्रता कर मारपीट कर दी। जब वे घर से बचकर भागी तो उन्होंने घर में तेल छिड़ककर आग लगा दी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखी नगदी और सामान जल चुका था। उन्होंने कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
लुहारी गांव में रविवार की तड़के लुहारी गांव में परिवार के लोग मजदूरी करने खेतों में गए और घर में उनकी पत्नी मौजूद थी। उसी समय रंजिश के चलते गांव के ही पांच लोग घर में घुसे और घर में मौजूद महिला संगीता पत्नी सुखपाल, बाला देवी पत्नी तेजपाल, नरेशों पत्नी शौकीन, राधिका पत्नी मोनू निवासी लुहारी के साथ अभद्रता कर कपड़े फाड़ दिए।
विरोध करने पर उन्होंने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। जान बचाकर महिलाएं घर से बाहर निकली तो दबंगों ने उनके घर में तेल छिड़ककर आग लगा दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकल। परिवार वालों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन विफल होने पर दमकल विभाग को इसकी सूचना दी।
सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी वहां पहुंची और उसने आग पर काबू पाया तब तक घर में रखे डेढ़ लाख रुपये की नगदी, घर में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। उन्होंने कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
आग लगने से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ, लेकिन देर शाम तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/