फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Memorandum submitted to the Vice Chancellor alleging fee hike and corruption

Meerut News: फीस वृद्धि, भ्रष्टाचार के आरोप लगा कुलपति को सौंपा ज्ञापन

Tue, 11 Nov 2025 06:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 06:20 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the Vice Chancellor alleging fee hike and corruption
39 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन देकर एक सप्ताह में समाधान न होने पर धरने की दी चेतावनी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में छात्रों ने भ्रष्टाचार, फीस वृद्धि, सुरक्षा लापरवाही और आरक्षण उल्लंघन जैसी 39 सूत्रीय मांगों को लेकर कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने कहा की यदि एक सप्ताह में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो विश्वविद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
छात्रों ने कुलसचिव अनिल कुमार यादव, चीफ प्रॉक्टर वीरपाल और प्रदीप चौधरी को अपना ज्ञापन दिया। एडवोकेट आदेश प्रधान ने कहा कि कुलपति का छात्रों से संवाद न करना प्रशासन की उदासीनता दर्शाता है। आदित्य पवार ने कहा कि अनदेखी हुई तो सड़कों पर शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे। अनुज भड़ाना ने कहा कि आंदोलन छात्रहित और सुधार के लिए है, न कि राजनीति से प्रेरित। शशिकांत गौतम ने आरक्षण नीति के पालन पर जोर दिया।
विज्ञापन

राहुल वर्मा ने परिसर में तेज वाहनों से दुर्घटनाओं पर सुरक्षा गार्ड तैनाती की मांग की। शेखर चौधरी ने फीस शोषण रोकने और रोहित राणा ने परीक्षाओं में समान अवसर प्रदान करने की बात कही। छात्रों ने विभागीय शिकायत सेल सक्रिय करने की मांग उठाई। धरना शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। मौके पर आदेश प्रधान, रोहित राणा, आदित्य पवार, अनुज भड़ाना, शशिकांत गौतम, रविन्द्र प्रधान, राहुल वर्मा, अंकुश नागर, प्रशांत चौधरी, अनिकेत सागर, मोहित किनापुर, शेखर चौधरी, आलोक बैंसला, शिवम बालियान, मुज्जमिल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed