फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Memorandum sent to the Chief Minister demanding security for Vikas Tyagi and his family.

Meerut News: विकास त्यागी और उनके परिवार की सुरक्षा की मांग के लिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Wed, 23 Sep 2026 07:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Memorandum sent to the Chief Minister demanding security for Vikas Tyagi and his family.
विकास त्यागी और उनके परिवार की सुरक्षा की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन देते
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर में स्थित अवैध धार्मिक संरचना (मस्जिद) के ध्वस्तीकरण की कानूनी कार्रवाई के मुख्य शिकायतकर्ता एवं बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी (निवासी गांव बास्तम, सहारनपुर) और उनके परिवार की सुरक्षा के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया।
सीएम के नाम एसडीएम संतोष कुमार सिंह को दिए ज्ञापन में मांग की गई कि विकास त्यागी एवं उनके परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए तत्काल प्रभाव से आवश्यक पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। आवश्यकतानुसार उनके निवास पर पुलिस पिकेट तैनात की जाए। स्थानीय खुफिया एवं सुरक्षा तंत्र को सतर्क रहने के निर्देश देने व सुरक्षा संबंधी खतरे का उच्चस्तरीय आकलन कराकर उपयुक्त सुरक्षा श्रेणी प्रदान करने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में सचेंद्रपाल त्यागी (पूर्व गोसेवा आयोग सदस्य), केपी खटाना, अभिषेक (प्रचार प्रमुख आरएसएस), जयभगवान (पूर्व जिला मंत्री, विश्व हिंदू परिषद), पंकज नागर (अध्यक्ष, बार सिविल बार एसोसिएशन), धीरज जैन, मीतू शिवडांगा, सुभाष चंद्र त्यागी (पूर्व जिला अध्यक्ष) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed