फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Members of the Gurjar community met the SSP and demanded an impartial investigation.

Meerut News: एसएसपी से मिले गुर्जर समाज के लोग, निष्पक्ष जांच की मांग

Tue, 23 Jun 2026 08:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
Members of the Gurjar community met the SSP and demanded an impartial investigation.
- दोनों पक्षों ने की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


हस्तिनापुर। आठ जून को कुलदीप भारद्वाज और ओमवीर भड़ाना के बीच हुई घटना का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। अपहरण के केस को लेकर ब्राह्मण और गुर्जर समाज आमने-सामने आ गए हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
कस्बे की डिफेंस कॉलोनी निवासी कुलदीप भारद्वाज ने नौ जून को थाना हस्तिनापुर में ओमवीर भड़ाना और उसके अन्य साथियों के खिलाफ अपहरण एवं मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस की कार्रवाई शुरू होने के बाद गुर्जर समाज में नाराजगी बढ़ गई। सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे गुर्जर समाज के लोगों ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर केस को झूठा बताते हुए जांच की मांग की थी। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर पंचायत करने की चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन


इसी क्रम में मंगलवार को गुर्जर समाज के लोगों ने मेरठ पहुंच कर एसएसपी अविनाश पांडे से मुलाकात की। इस दौरान संजय भड़ाना ने शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि कुलदीप भारद्वाज ने रंगदारी नहीं मिलने पर उनके भाई और अन्य लोगों के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि कुलदीप ने वायरल वीडियो के माध्यम से उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया तथा पुलिस पर भी गलत आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुर्जर समाज के लोगों ने एसएसपी को साक्ष्य उपलब्ध कराते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद एसएसपी की ओर से इस मामले पर जांच बैठा दी गई है।
वहीं दूसरी ओर, कुलदीप भारद्वाज के समर्थन में ब्राह्मण समाज और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि थाना हस्तिनापुर पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी से मुलाकात कर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। कुलदीप भारद्वाज का आरोप है कि कुछ लोग उन पर दबाव बनाने और झूठे मुकदमे में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि दर्ज मुकदमे के नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सीओ पंकज लवानिया ने बताया किदोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed