फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Members of Bhakiyu Krantikari went to sit on dharna to meet CM

Meerut News: सीएम से मिलने को धरने पर बैठक गए भाकियू क्रांतिकारी के सदस्य

Mon, 10 Mar 2025 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Members of Bhakiyu Krantikari went to sit on dharna to meet CM
सरधना। भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के पदाधिकारी पुलिस की नजरबंदी तोड़ते हुए मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय तक पहुंच गए। जबकि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा को पुलिस ने सुबह से ही उनके आवास पर नजर बंद कर दिया था। जानकारी मिलने पर भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ गया। कार्यकर्ता कालंद चुंगी पर एकत्रित होकर कारों के काफिले के साथ सलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा के आवास की तरफ चल पड़े। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास पर बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर किसानों की समस्याओं को रखना चाहते थे लेकिन प्रशासन ने नजरबंद कर दिया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पैदल ही यूनिवर्सिटी की तरफ बढ़ने लगे।सलावा गंगनहर पर पहुंचने के बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। कार्यकर्ता नहर के पुल पर ही धरना देकर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सरधना थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में राजा ठाकुर, यज्ञ दत्त शर्मा, इरफान ठाकुर, असलम, जावेद अली, आकिल, शालिम, खालिद मलिक, रिजवान मिर्जा, सुमित त्यागी, सुशील त्यागी, फहीमुद्दीन अंसारी, अमित, सतेंद्र सोम, गौरव प्रताप, सौरभ, संजय उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed