फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mega weekend over: Tourists returns from mountains, 55 thousand vehicles passed through the highway

UP: पहाड़ों पर मैगा वीकेंड मनाकर लौटे सैलानी, हाईवे पर लगा जाम, रात भर रेंगते रहे 55 हजार वाहन

Tue, 03 Oct 2023 08:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 03 Oct 2023 08:50 AM IST
सार

छुट्टियां और वीकेंड खत्म होते ही पहाड़ों से सैलानियों का लौटना शुरू हो गया। सोमवार को तकरीबन 55 हजार वाहन मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा से गुजरे। रात भर हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। टोल से लेकर भराला गांव व लावड़ चौराहे पर जाम की समस्या बनी रही।

विज्ञापन
Mega weekend over: Tourists returns from mountains, 55 thousand vehicles passed through the highway
सिवाया टोल प्लाजा पर लगी वाहनों की कतारें - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तीन दिन की छुटटी बिताने के लिए पहाडिय़ों की सैर पर निकले सैलानी वापस लौटते तो दिल्ली देहरादून हाईवे पर जाम हो गया। जगह जगह जाम के चलते वाहन रेंगते हुए नजर आए। सिवाया टोल प्लाजा पर सुबह से लेकर रात तक जाम लगा रहा। ऐसा ही हाईवे मोदीपुरम बाईपास पर देखने को मिला।

विज्ञापन


सिवाया टोल प्लाजा पर शनिवार से सोमवार तक की छुटटी के चलते हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ती चली गई। एनसीआर के सैलानी मसूरी, देहरादून, हिमाचल समेत अन्य कई हिल स्टेशन पर घूमने के लिए निकल पड़े। यही कारण रहा कि मसूरी पूरी तरह से पैक हो गई। जिसका असर हाईवे पर भी देेखने को मिला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: मंत्री संजीव बालियान के बयान पर गरमाई सियासत, वेस्ट यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग पर क्या बोले दिग्गज

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को वापसी के दौरान सुबह से ही वाहनों की संख्या बढ़ गई। हाईवे पर टोल प्लाजा पर दौराला की और करीब दो से तीन किमी तक लंबी लेन लग गई। सुबह से ही वाहनों की संख्या में इजाफा देखा गया। दोपहर होते होते टोल पर जाम लग गया। तीन दिन की छुट्टी होने के कारण सैलानी पहाड़ों से अब घर की और लौट रहे थे।

टोल प्लाजा पर सोमवार को को करीब 55 हजार वाहन निकले तो जाम लग गया। ऐसा ही हाल मोदीपुरम, कंकरखेडा जटौली हाईवे पर भी देखने को मिला। वहां पर भी जाम के कारण लोग परेशान रहे। जाम से निपटने के लिए टोल अधिकारियों ने पहले ही इंतजाम किए लेकिन वाहनों की संख्या अधिक होने के चलते व्यवस्था पटरी से उतर गई।

टोल सुरक्षाधिकारी मनिंदर विहान का कहना है कि वाहनों की संख्या ज्यादा होने के कारण जाम रहा है, लेकनि अतिरिक्त कर्मी लगाकर जाम को सामान्य कर ट्रेफिक को निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed