फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meeting today in the case of assault on advocate

अधिवक्ता से मारपीट के मामले में बैठक आज

Tue, 22 Apr 2025 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Meeting today in the case of assault on advocate
सरधना। बार एसोसिएशन के पुस्तकालय मंत्री एवं अधिवक्ता के साथ बीते शनिवार को उपनिरीक्षक व सिपाही द्वारा की गई अभद्रता व मारपीट के मामले में वकीलों में रोष बना हुआ है। अधिवक्ताओं ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। सोमवार तक कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ताओं की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

टाउन हाल रोड निवासी अधिवक्ता एवं सरधना बार एसोसिएशन के पुस्तकालय मंत्री डाॅ. रविंद्र सिंह ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका तहसील में चेंबर है। शुक्रवार रात वह अपने घर पर बैठे हुए थे। गली में कुछ युवकों में विवाद के दौरान कस्बा पुलिस चौकी पर तैनात कई उपनिरीक्षक और सिपाहियों ने अधिवक्ता रविंद्र सिंह के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। उनके साथ भी गाली गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पुलिस की अभद्रता सीसीटीवी में कैद है। बीते शनिवार को अधिवक्ता ने मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा के साथ एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर आरोपी दरोगा व सिपाही के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

वहीं, सरधना बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पीड़ित अधिवक्ता के समर्थन में सीओ सरधना से मुलाकात की थी। सीओ ने अधिवक्ताओं को सोमवार तक कार्रवाई का आश्वासन दिया था। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने रात में मेडिकल कराकर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी थी। मंगलवार को होने वाले सरधना बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं की बैठक में अहम निर्णय लेकर आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed