फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meeting of garbage collection company and corporation inconclusive

Meerut News: कूड़ा उठाने वाली कंपनी और निगम की बैठक बेनतीजा

Thu, 30 Jan 2025 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Meeting of garbage collection company and corporation inconclusive
मेरठ। महानगर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली बीवीजी कंपनी और नगर निगम अधिकारियों के बीच बुधवार को बैठक हुई। कंपनी के डायरेक्टर के न पहुंचने पर निगम अधिकारियों ने नाराजगी जताई और बैठक स्थगित कर दी गई। वहीं निगम के भी कई अधिकारी बैठक में नहीं आए।
विज्ञापन

अनियमितता और निगम को हानि पहुंचाने का आरोप लगाकर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बीवीजी कंपनी को निलंबित किया हुआ है और उनका अनुबंध निरस्त करने की चेतावनी दे रखी है। नगर आयुक्त ने जांच के लिए कमेटी बनाई है, इसके अध्यक्ष अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार हैं। बुधवार को कमेटी अध्यक्ष और सदस्यों की बीवीजी कंपनी के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसमें निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर सलील सहित तीन लोग पहुंच गए। कंपनी के डायरेक्टर नहीं पहुंचे और न ही उनका लेटर प्रोजेक्ट मैनेजर के पास दिया गया। संतोषजनक जवाब न देने पर कंपनी और निगम अधिकारियों के बीच बातचीत चली, लेकिन बैठक बेनतीजा रही। अपर नगर आयुक्त का कहना है कि बीवीजी कंपनी ने अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं किया। इसके चलते बैठक में कंपनी के पदाधिकारियाें को नोटिस दिया है। एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed