{"_id":"6919ed7b74ab99fc13099655","slug":"meeruts-team-became-the-winner-in-the-kabaddi-competition-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110441-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कबड्डी प्रतियोगिता में मेरठ की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कबड्डी प्रतियोगिता में मेरठ की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
गांव कपसाड़ में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अधिवक्ता यशपाल सिंह सोम। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव कपसाड़ स्थित जनता इंटर कॉलेज कपसाड़ में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ अधिवक्ता यशपाल सिंह सोम ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित युवा खिलाड़ियों, ग्रामीणों और अन्य सम्मानित अतिथियों का उन्होंने आभार व्यक्त किया।
कबड्डी प्रतियोगिता में जीतपुर, सकौती, टांडा, रुहासा, सलावा, कुशावली, चकबंदी, लोइया, सरधना और दबथुआ की टीमों ने हिस्सा लिया। मुकाबलों में मेरठ की टीम विजेता और सोम क्लब कपसाड़ की टीम उपविजेता रही। आयोजन समिति ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
अधिवक्ता यशपाल सिंह सोम ने कहा कि गांव कपसाड़ एवं सरधना विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, प्रगति और सशक्तीकरण के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। क्षेत्र में विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, सामाजिक समन्वय, शिक्षा तथा रोजगार के अवसर बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। इस मौके पर कोहली, हिमांशु सोम, राजा पुंडीर, गौरव सोम, अभिषेक सोम, शिवम, अंकित और वंश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।