{"_id":"691dc7f671671eb8540a8277","slug":"meeruts-raghavs-short-film-selected-for-film-festival-meerut-news-c-73-1-smrt1027-105579-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ के राघव की शार्ट फिल्म फिल्म फेस्टिवल के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ के राघव की शार्ट फिल्म फिल्म फेस्टिवल के लिए चयनित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द (मेरठ)। मेरठ के गांव कुराली निवासी राघव की शाॅर्ट फिल्म डाइवोर्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के लिए चयनित हुई है। राघव फिल्म के डायरेक्टर हैं। राघव की फिल्म के चयनित होने पर गांव में हर्ष का माहौल है।
गांव कुराली निवासी अनिल गुप्ता के पुत्र राघव काफी समय से मुंबई में रहकर वेब सीरीज बनाते रहे हैं। राघव की तीन वेब सीरीज अब तक ओटीटी पर आ चुकी हैं। राघव ने वेब सीरीज में अभिनय भी किया है। राघव ने डाइवोर्स नाम से शॉर्ट फिल्म बनाई है। इसमें क्योंकि सास भी कभी बहू थी, पवित्र रिश्ता, गंगा आदि टीवी सीरियल में काम करने वाले हितेन तेजवानी, अग्नि युवा, साथ निभाना, बिग बॉस 16 आदि टीवी सीरियल में काम करने वाले गौतम विज ने काम किया है।
डाइवोर्स राघव के डायरेक्शन में पहली फिल्म है। फिल्म फेस्टिवल 2025 के लिए चयनित हुई है। फिल्म के चयन पर गांव कुराली में हर्ष का माहौल है। बुधवार को गांव कुराली में युवकों ने फिल्म को अवार्ड मिले इसके लिए मंदिर में हवन का आयोजन किया। वहीं शिक्षा के पेशे से जुड़े राघव के पिता अनिल गुप्ता बेटे राघव की फिल्म फेस्टिवल में फिल्म के चयनित होने से खुश हैं। फिल्म के अवार्ड विनर होने के लिए इस समय फिल्म फेस्टिवल में लोगों की ऑनलाइन वोटिंग चल रही है।