फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meeruts First Integrated Township: Housing for All Categories, Phase-1 Development to Begin in January

Development: मेरठ में बनेगी प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप, हर आय वर्ग को मिलेगा अपना मकान

Sat, 22 Nov 2025 02:38 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 22 Nov 2025 02:38 PM IST
सार

मेरठ में प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप आकार ले रही है। पहले फेज में 50 हेक्टेयर क्षेत्र में ब्लॉक विकसित किए जाएंगे और जनवरी 2026 से प्लॉटिंग शुरू होगी। परियोजना में हर आय वर्ग के लिए मकान और प्लॉट शामिल हैं, जबकि कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाएं इसे खास बनाएंगी।

विज्ञापन
Meeruts First Integrated Township: Housing for All Categories, Phase-1 Development to Begin in January
- फोटो : फाइल

विस्तार

प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप बेहद खास होगी। यह वेस्ट यूपी का केंद्र होगी, जिसमें आधुनिक सुख-सुविधाएं तो होंगी ही हर ओर से कनेक्टिविटी इसे आकर्षक बनाएगी। एनसीआरटीसी की ओर से इसका ले आउट तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


जनवरी से मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) पहले फेज में 50 हेक्टेयर क्षेत्र में टाउनशिप के ब्लॉक विकसित करने की योजना बनाई है, जिसकी प्लॉटिंग जनवरी 2026 से शुरू की जाएगी। मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर इसे प्राथमिकता देते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इंटीग्रेटेड टाउनशिप परियोजना का भूमि पूजन और शिलान्यास किए जाने के बाद अब यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट तेजी से गति पकड़ने जा रहा है। यह प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप होगी।

इसमें चौड़ी सड़कों और आसपास के गांवों से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए फीडर मार्गों का निर्माण प्रस्तावित है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एनसीआरटीसी) द्वारा ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) प्लान के अंतर्गत जोनल प्लान तैयार किया गया है। 

यह भी पढ़ें: सांसों पर धुएं का पहरा: शहर को निगल रहा स्मॉग! मेरठ का AQI 368, NCR में भी फैली धुंधली चादर

विज्ञापन

इस इंटीग्रेटेड टाउनशिप में आवासीय, व्यावसायिक, शैक्षिक, ग्रुप हाउसिंग, अस्पताल, हेल्थ क्लब आदि के लिए अलग-अलग प्लॉट विकसित किए जाएंगे। योजना में उच्च आय, मध्यम आय, अल्प आय और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) के लिए मकान और प्लॉट का प्रावधान है। निजी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए ग्रुप हाउसिंग के बड़े प्लॉट भी शामिल किए गए हैं। मेडा स्वयं और निजी भागीदारी के माध्यम से इस परियोजना को विकसित करेगा।

विज्ञापन

महायोजना 2031 में बढ़ा शहर का दायरा
नमो भारत रैपिड रेल के दिल्ली रोड व रूड़की रोड के कॉरीडोर पर स्पेशल डेवलपमेंट एरिया और टीओडी जोन विकसित होने हैं। परतापुर और मोदीपुरम में क्रमशः 288.79 हेक्टेयर और 457.06 हेक्टेयर क्षेत्र में स्पेशल डेवलपमेंट एरिया (एसडीए) घोषित किया गया है।

टीओडी नीति के अंतर्गत आरआरटीएस कॉरिडोर के 1.5 किमी क्षेत्र और स्टेशन के 500 मीटर दोनों ओर के इलाके को विकास में प्राथमिकता दी गई है। इसमें इंफ्लुएंस जोन (आईजेड) भी शामिल हैं, जहां मिश्रित भू-उपयोग की नीति के तहत व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि जमीन खरीद के साथ ही हदबंदी कर कब्जा लिया जा रहा है। एनसीआरटीसी इसका ले आउट तैयार कर रहा है। इसमें हर वर्ग के लिए भूखंड और प्लॉट होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed