फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut's Annu finished fourth in the javelin throw.

Meerut News: भाला फेंक में चौथे स्थान पर रही मेरठ की अन्नू

Sat, 13 Jun 2026 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 13 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Meerut's Annu finished fourth in the javelin throw.
अन्नू रानी
लुधियाना में इंडियन एथलेटिक्स सीरीज 9 में दिखाया दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। इंडियन एथलेटिक्स सीरीज 9 का आयोजन लुधियाना पंजाब में किया गया। इसमें प्रतिभाग करते हुए मेरठ की अन्नू रानी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने पहले प्रयास में 59 और दूसरे प्रयास में 61 मीटर थ्रो किया। हालांकि यह थ्रो पास नहीं हो सकी फाउल रहा। उन्होंने प्रतियोगिता में 54.65 मीटर दूरी के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। बीमारी के बाद लंबे समय बाद उन्होंने किसी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर यह प्रदर्शन किया। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उन्होंने अपने प्रदर्शन को लेकर पोस्ट किया और संतुष्टि भी जताई। उन्होंने कहा कि इंजरी के बाद यह बेहतर प्रदर्शन रहा आगे और अच्छा होगा और सफलता भी मिलेगी। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता की शुरुआत शनिवार से हुई। इसमें मेरठ से ऊंची कूद खिलाड़ी रीत, ख्याति और मानसी को भी प्रतिभाग करना था। लेकिन वह फेडरेशन कप में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं जिसके चलते उन्हें छूट मिली। अब वह इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed