{"_id":"6a68b01ca17f468ee20329b4","slug":"meeruts-abhimanyu-wins-gold-at-punjab-sub-junior-badminton-championship-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108402-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पंजाब सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में मेरठ के अभिमन्यु ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पंजाब सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में मेरठ के अभिमन्यु ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। वेद इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा नौ के छात्र अभिमन्यु सिंह ने पंजाब में स्टेट सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर मेरठ का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता दीपांकर बैडमिंटन एकेडमी जालंधर की ओर से कराई गई। अभिमन्यु ने अंडर-15 बालक एकल वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इसके साथ ही उन्होंने अंडर-15 बालक युगल वर्ग में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। लगातार शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें 400 रैंकिंग अंकों के साथ पंजाब स्टेट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। राज्य में नंबर-एक रैंक भी प्राप्त हुई। इस उपलब्धि के आधार पर अभिमन्यु का चयन सितंबर में पंचकूला (हरियाणा) में होने वाली राष्ट्रीय जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इस दौरान चेयरमैन अजीत कुमार, एकेडमिक डायरेक्टर राजेंद्र कुमार गुप्ता, कोऑर्डिनेटर निधि मनचंदा, शिखा बाली, सचिन शर्मा, अमृत सिवाच, विपिन चौधरी आदि मौजूद रहे।