{"_id":"69bd649e7d40964e2308c54e","slug":"meerut-zone-tops-the-senior-boys-category-in-kabaddi-meerut-news-c-72-1-mct1006-150437-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कबड्डी के सीनियर बालक वर्ग में मेरठ जोन अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कबड्डी के सीनियर बालक वर्ग में मेरठ जोन अव्वल
विज्ञापन
- बालिका जूनियर वर्ग में आगरा जोन ने बाजी मारी
संवाद न्यूज एजेंसी,
मेरठ/जानी खुर्द। विद्या विश्वविद्यालय में चल रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन सीनियर बालक वर्ग और जूनियर बालिका वर्ग के कबड्डी मैच हुए। इसमें सीनियर बालक वर्ग में मेरठ जोन से जनपद मेरठ की टीम ने बाजी मारी। वहीं, जूनियर बालिका वर्ग में आगरा जोन ने प्रथम स्थान हासिल किया।
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल द्वारा विद्या विश्वविद्यालय में समापन हुआ। इस मौके पर बलिराम सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त, संजय कुमार सिंह, उप निदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय विकास दल अधिकारी, वैश्विक डबास, जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा किया गया।
वैश्विक डबास ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में बालक सीनियर वर्ग टीम में जनपद मेरठ की टीम ने बाजी मारी। इस टीम में नितिन, दक्ष, आर्यन, मनु, प्रियांशू, गौरव देशवाल, संजीत चौधरी, तनिष्क, इशु और विकास रहें। वहीं जूनियर बालिका वर्ग में आगरा जोन से अलीगढ़ जनपद की टीम विजयी रही। इसमें ज्योति, सोनम, शिवानी, शगुन, सुलेखा शर्मा, साक्षी, ज्योति, दिशा, मोनिका सिंह, अंशुल शर्मा आदि की टीम ने जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में जूड़ो, कुश्ती और कबड्डी में 1100 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सभी को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।