फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Zone Dominates Wrestling Cluster Competition

Meerut News: कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में मेरठ जोन का दबदबा

Sun, 22 Mar 2026 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Meerut Zone Dominates Wrestling Cluster Competition
मेरठ। छठी वाहिनी पीएसी में आयोजित 31वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता 2026 शनिवार को संपन्न हुई। चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश पुलिस के 13 जोनों की टीमों के करीब 750 खिलाड़ियों ने कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग और आर्म रेसलिंग में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में मेरठ जोन का दबदबा रहा।
विज्ञापन

कुश्ती फ्री-स्टाइल महिला, बॉक्सिंग पुरुष व महिला, बॉडी बिल्डिंग और आर्म रेसलिंग महिला में मेरठ जोन ने खिताब अपने नाम किए। वहीं, कुश्ती फ्री-स्टाइल पुरुष और आर्म रेसलिंग पुरुष में पीएसी पश्चिमी जोन विजेता रहा। ग्रीको-रोमन कुश्ती पुरुष में पीएसी पूर्वी जोन ने बाजी मारी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन भानु भास्कर रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजन सचिव पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ अनुभाग कल्पना सक्सेना और सह-आयोजन सचिव सेनानायक प्रेमचंद के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि व आयोजकों ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किए। निर्णायक मंडल और चिकित्सक टीम को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपसेनानायक आलोक दुबे, सहायक सेनानायक अवनीश गौतम, इंद्र मोहन, आशीष तिवारी, गजेंद्र, कृष्ण कुमार, रोहित, रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed