फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Youth Shot Dead at Zaidi Farm, Family Blocks Road with Body in Protest

Meerut: जैदी फार्म में स्क्रैप कारोबारी की गोली मारकर हत्या, शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम

Sat, 07 Feb 2026 04:49 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 07 Feb 2026 04:49 PM IST
सार

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में जैदी फार्म के बाहर स्क्रैप कारोबारी असलम की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने शव रखकर जाम लगाया। एक आरोपी गिरफ्तार।

विज्ञापन
Meerut: Youth Shot Dead at Zaidi Farm, Family Blocks Road with Body in Protest
हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई। थाना से करीब 50 मीटर दूरी पर जैदी फार्म गली नंबर दो के बाहर बाइक और स्कूटी पर सवार पांच–छह हमलावरों ने सरेआम स्क्रैप कारोबारी असलम (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उसके साथी शोएब (22) को भी गोली मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन


बताया गया कि यह वारदात डेढ़ वर्ष पूर्व हुए अरशद हत्याकांड का बदला लेने के लिए की गई। असलम अरशद हत्या मामले में तीन महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। वहीं शनिवार शाम को जैसे ही शव जैदी फार्म लाया गया तो कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को रोककर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में थाना से 50 मीटर दूर कत्ल: बीच बाजार कारोबारी की हत्या; डेढ़ साल पहले हुए अरशद हत्याकांड से कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

गली में खड़े थे तभी हुआ हमला
नौचंदी थाना अंतर्गत जैदी फार्म गली नंबर दो निवासी असलम शुक्रवार शाम करीब चार बजे गली नंबर एक निवासी कपड़ा कारोबारी अपने दोस्त शोएब से मिलने पहुंचा था। दोनों गली के बाहर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, तभी बाइक व स्कूटी से पहुंचे हमलावरों ने असलम को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग में असलम को कमर, पेट, सीने और सिर में चार गोलियां लगीं, जबकि शोएब के बाएं कंधे में गोली लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

अस्पताल में मौत, परिजनों का प्रदर्शन
घटना के बाद परिजन दोनों घायलों को गढ़ रोड स्थित लोकप्रिय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से असलम की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली पहुंचते ही असलम की मौत हो गई। देर रात करीब 11 बजे परिजन शव लेकर मेरठ लौटे।

शनिवार सुबह शव रखकर परिजनों ने जाम लगा दिया। करीब एक घंटे बाद सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे और नामजद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव दफनाने के लिए तैयार हुए और जाम समाप्त कराया गया।
 

एक आरोपी गिरफ्तार
असलम के पिता इमरान की तहरीर पर नौचंदी थाने में आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में तीन टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed