फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Major incident in Meerut; man shoots young woman dead and then commits suicide

UP: मेरठ मे बड़ी वारदात, युवती को गोलियां मारकर युवक ने की खुदकुशी, 20 दिन पहले जेल से छूटा था हिस्ट्रीशीटर

Wed, 29 Jul 2026 05:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Jul 2026 05:08 PM IST
सार

मेरठ में युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच जारी है।

 

विज्ञापन
UP: Major incident in Meerut; man shoots young woman dead and then commits suicide
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में बुधवार शाम को को सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक युवक ने पहले एक युवती को तीन गोलियां मारीं और इसके बाद खुद को भी सीने में दो गोलियां मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवती की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। मौके से पिस्टल बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मकान-प्लॉट-कार पर आमने-सामने पत्नियां, संपत्ति के लिए छिड़ी जंग, इस जिले में दो माह में सामने आए 12 विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में प्रतीत हो रहा है कि युवक ने पहले युवती पर गोली चलाई और उसके बाद खुद को गोली मार ली। हालांकि घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।


पुलिस दोनों की पहचान, आपसी संबंध और घटना के कारणों की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दोनों की हुई पहचान
युवक की पहचान शिवलोकपुरी निवासी हिस्ट्रीशीटर आदित्य प्रधान (22) के रूप में हुई है। वह 20 दिन पहले ही जेल से छूटा था। युवती न्यूगोविंदपुरी निवासी 12वीं की छात्रा अनुष्का है। गंभीर रूप से घायल युवती को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed