फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Youth dies after being hit by train, dead body sent to postmortem

Meerut: दर्दनाक हादसे में छीनी एक और जिंदगी, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 20 Aug 2022 12:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 20 Aug 2022 12:01 PM IST
सार

मेरठ के दौराला में शुक्रवार देर रात नौचंदी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। जाआरपी ने शव की पहचान कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे में युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Meerut: Youth dies after being hit by train, dead body sent to postmortem
मृतक सुमित का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में दौराला थानाक्षेत्र में कनौडा-लोईया गांव के बीच में शुक्रवार देर रात नौचंदी ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। नौचंदी के चालक ने मामले की जानकारी जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव की शनाख्त कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलने पर मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।

विज्ञापन


दादरी गांव निवासी सुमित पुत्र वीर सिंह (35) शुक्रवार देर रात कनौडा-लोईया गांव के बीच में नौचंदी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नौचंदी के चालक ने मामले की जानकारी जीआरपी को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची जीआरपी ने मृतक की शनाख्त कराने का प्रयास किया। वहीं, युवक की मौत की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मृतक की शनाख्त सुमित निवासी दादरी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed