फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Youth committed suicide by hanging, elder brother had died two days ago

Meerut: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो दिन पहले बड़े भाई की हुई थी मौत

Thu, 14 Mar 2024 12:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Mar 2024 12:01 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में लावड़ क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि दो दिन पहले ही युवक के बड़े भाई की मौत हुई थी।

विज्ञापन
Meerut: Youth committed suicide by hanging, elder brother had died two days ago
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के लावड़ क्षेत्र में समसपुर मार्ग पर गुरुवार को एक खेत में पेड़ से युवक का शव लटका मिला। सूचना पर परिजन व लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


समसपुर मार्ग निवासी मलखान सैनी के पांच बेटे है। दो दिन पहले बड़े बेटे अजय उर्फ विक्की की छत से गिरकर मौत हो गई थी। पुलिस अजय की हत्या की जानकारी पर पहुंची थीं। लेकिन परिजनों ने मौत का कारण छत से गिरना बताया। भाई की मौत के बाद से ही छोटा भाई अमित लापता था।
विज्ञापन


गुरुवार को छोटे तीनों भाई अजय की अस्थियां विसर्जित करने गए हुए थे। इसी दौरान अमित का एक खेत स्थित पेड़ पर शव लटका हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो दिन में दो बेटों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed