फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PM Modi Likely to Inaugurate Rapid Rail and Metro in Meerut on September 30, Preparations in Full Swing

PM Modi Visit:तैयारियां तेज, 30 सितंबर को रैपिड व मेट्रो को दिखा सकते हैं हरी झंडी, जनसभा स्थल पर मंथन जारी

Tue, 23 Sep 2025 11:33 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 23 Sep 2025 11:33 AM IST
सार

मेरठ में पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर। 30 सितंबर को रैपिड-रेल और मेट्रो के शुभारंभ के साथ जनसभा की संभावना, शताब्दीनगर व कृषि विवि क्षेत्र पर मंथन।

विज्ञापन
PM Modi Likely to Inaugurate Rapid Rail and Metro in Meerut on September 30, Preparations in Full Swing
पीएम मोदी, नमो भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शताब्दीनगर में जनसभा स्थल का अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं। सोमवार को दिल्ली रोड पर सड़कों के गड्ढे भरने के साथ ही मरम्मत का काम तेज कर दिया गया। भैसाली बस अड्डे के पास, टीपी नगर और रुड़की रोड की ओर भी सड़कों की मरम्मत की गई।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री के 30 सितंबर को मेरठ आकर नमो भारत रैपिड ट्रेन को हरी झंडी दिखाने की संभावना है। इसके लिए अधिकारियों को दिल्ली से सूचना दे दी गई है लेकिन अभी कोई कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। हालांकि अधिकारियों से बातचीत के आधार पर जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर को दिल्ली के सराय काले खां से नमो भारत रैपिड ट्रेन सवार होकर मेरठ आएंगे। यहां नमो भारत रैपिड ट्रेन और मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर पूरे रेल खंड पर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

ऐसे में दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम तक ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री शताब्दीनगर में माधवकुंज के पास जनसभा को भी संबोधित करेंगे। ट्रेन के चलने को लेकर लोगों में भारी उत्साह और उत्सुकता है।

सोशल मीडिया पर नमो भारत और नमो भारत के स्टेशन के फोटो वीडियो लगातार साझा हो रहे हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर दो दिन पहले दिल्ली से आए अफसरों ने पीएम मोदी के कार्यक्रम का जायजा लिया था और तैयारियां परखी थीं। अब अधिकारी भी अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: सम्राट मिहिर भोज विवाद: कपसाड़ व सलावा में प्रशासन ने रात में हटवाए सभी बैनर, पुलिस बल तैनात

शताब्दीनगर में रैली के लिए जमीन कम, कृषि विवि के निकट का विकल्प सुझाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 30 सितंबर को मेरठ आकर नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम संभावित है। शताब्दी नगर में जनसभा भी प्रस्तावित की गई है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में शताब्दीनगर में रैली से चुनावी शंखनाद किया था। अब 11 साल बाद शताब्दी नगर में काफी बसावट हो गई है। ऐसे में यहां अब जमीन की उपलब्धता कम है। मोदीपुरम में कृषि विश्वविद्यालय आसपास के स्थान को भी जनसभा के लिए सुझाया गया है।

विज्ञापन

मेरठ से पहले ग्रेटर नोएडा आएंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेरठ शहर में रैपिड व मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन करने से पहले 25 सितंबर को ग्रेटर नोएडा का दौरा होगा। अभी तक प्रधानमंत्री का 30 सितंबर को मेरठ आने का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। भाजपा के स्थानीय नेतृत्व को भी औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री के मेरठ आने के कार्यक्रम की जानकारी नहीं मिली है।

मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 30 सितंबर को रैपिड व मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन करने की सूचना पर प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री के रैली स्थल के लिए जगह भी खोजी जा रही है। एनसीआरसीटीसी के प्रबंध निदेशक कार्यालय द्वारा सांसद अरुण गोविल को फोन पर पीएम के संभावित कार्यक्रम की जानकारी दी गई है, लेकिन स्थानीय नेतृत्व को अभी औपचारिक कार्यक्रम की सूचना नहीं दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed