{"_id":"685af04481b495714b088138","slug":"meerut-young-man-made-indecent-remarks-on-female-policemen-in-nauchandi-fair-video-goes-viral-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: नौचंदी मेले में महिला पुलिसकर्मियों पर युवक ने की अभद्र टिप्पणी, वीडियो वायरल, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: नौचंदी मेले में महिला पुलिसकर्मियों पर युवक ने की अभद्र टिप्पणी, वीडियो वायरल, तलाश में जुटी पुलिस
Wed, 25 Jun 2025 12:08 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:08 AM IST
सार
वीडियो में दिख रहा है कि मेले में कुछ युवक घूम रहे हैं। उनमें से एक युवक अश्लील टिप्पणी करता है। दूसरा युवक हंसने लगता है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
वीडियो में दिखता युवक और महिला पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नौचंदी मेले में महिला पुलिसकर्मियों पर अभद्र टिप्पणी करते हुए युवक ने वीडियो बनाई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
वीडियो बनाने वाले युवक का नाम आदिल बताया जा रहा है। युवक मेले की वीडियो बना रहा है। तभी उसके पास से दो महिला पुलिसकर्मी गुजरती हैं। आरोपी उनकी वीडियो बनाते हुए अभद्र टिप्पणी करता है। इसके अलावा अन्य महिलाओं को भी वह अपशब्द कह रहा है। यह वीडियो मंगलवार को तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
इस पर भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने पुलिस अधिकारियों से बात कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी अश्लील हरकतें करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन