फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Young man got electrocuted while installing fan in buffalo stable, died during treatment

Meerut: भैंस के तबेले में पंखा लगाते वक्त करंट की चपेट में आया युवक, उपचार के दौरान मौत

Wed, 31 May 2023 11:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 31 May 2023 11:32 AM IST
सार

मेरठ के परतापुर में मंगलवार देर रात एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया कि भैंस के तबेले में पंखा लगाते वक्त हादसा हुआ। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Meerut: Young man got electrocuted while installing fan in buffalo stable, died during treatment
मृतक िऋतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर में बीती रात गंगोल गांव में भैंस के तबेले में पंखा लगाने के दौरान तार टूट कर लोहे की रोड पर गिरने से ऋतिक ढालिया (21) पुत्र सत्तू ढालिया बुरी तरह से झुलस गया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बेटे की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची लेकिन परिजनों व ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। लेकिन पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: पहलवानों के सम्मान की लड़ाई के लिए खाप पंचायतें एकजुट, कल तय होगी आंदोलन की रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गंगोल गांव निवासी ऋतिक तबेले में बंधी अपनी भैसों के लिए पंखा लगा रहा था। इसी दौरान उसके हांथ से बिजली का तार छूट कर लोहे के एंगल पर गिर गया, इससे पूरे कमरे में करंट दौड़ गया। करंट लगने से ऋतिक बुरी तरह से झुलस गया, जिसको ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि 20 दिन पहले ही ऋतिक के पिता की मौत हो गई थी। पिता सत्यप्रकाश शराब पीने का आदि था और शराब पीने के बाद उसने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था।

पिता की मौत के बाद से पूरे परिवार की जिम्मेदारी ऋतिक के उपर आ गई थी। ऋतिक तीन बहनों के अकेला भाई था। वह दिल्ली देहरादून बाईपास स्थित बीआईटी कॉलिज से मेकैनिकल की पढ़ाई कर रहा था।

इंस्पेक्टर परतापुर का कहना है कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed