फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Young man died due to poisonous medicine being poured in sugarcane field, Himanshu was B.Tech pass

Meerut: गन्ने के खेत में दवा डालते समय युवक की मौत, बीटेक पास था इकलौता बेटा हिमांशु, नवंबर में होनी थी शादी

Tue, 20 May 2025 12:22 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 20 May 2025 12:22 AM IST
सार

गांव कोल निवासी हिमांशु सोमवार को अपने नौकर के साथ खेत में दवाई डालने गया था। तभी अचेत होकर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घर में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन
Meerut: Young man died due to poisonous medicine being poured in sugarcane field, Himanshu was B.Tech pass
हिमांशु की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गन्ने के खेत में दवाई डालने के दौरान 23 वर्षीय किसान हिमांशु त्यागी जहरीली दवा की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की शादी 27 नवंबर को होने वाली थी। युवक बीटेक की पढ़ाई करने के बाद खेती कर रहा था।
विज्ञापन

खरखौदा क्षेत्र के गांव कोल निवासी हिमांशु त्यागी पुत्र पुनीत त्यागी सोमवार को अपने नौकर के साथ गन्ने के खेत में दवाई डालने गया था। वह सोमवार को यूरिया खाद में कीटनाशक दवाई मिलाकर डालने लगा। नौकर पास के खेत में खरपतवार की सफाई करने लगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय बीतने के बाद हिमांशु खेत से बाहर नहीं निकला तो नौकर ने मौके पर जाकर देखा तो वह बेहोशी की हालत में मिला। उसने इसकी सूचना पास में काम कर रहे अन्य किसानों को दी। ग्रामीणों ने हिमांशु को गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव को गांव ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें...
Baghpat: डीजे संचालक की धारदार हथियार से वार करके हत्या, जगह-जगह से कटी थी गर्दन और कमर, देखकर छायी दहशत    
 
विज्ञापन

हिमांशु संभाल रहा था खेती
हिमांशु के पिता पुनीत त्यागी का स्वास्थ्य काफी समय से ठीक नहीं था। हिमांशु बीटेक की पढ़ाई करने के बाद अपने पिता के साथ कृषि में हाथ बंटाने लगा था।
 

27 नवंबर को होनी थी शादी
इकलौते चिराग हिमांशु का रिश्ता हापुड़ जनपद के गांव असोडा में तय हुआ था। 27 नवंबर को उसकी शादी तय हुई थी। हिमांशु की शादी को लेकर पूरा परिवार तैयारी में लगा था, लेकिन उसकी मौत के बाद परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed