फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Young man committed suicide by saying 'I am coming in some time', five innocent children were left cry

Meerut: थोड़ी देर में आ रहा हूं... कहकर युवक ने किया सुसाइड, बिलखते रह गए पांच मासूम, मां की भी हो चुकी मौत

Sat, 14 Jun 2025 12:14 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 14 Jun 2025 12:14 AM IST
सार

Suicide in Meerut: गुलफाम की पत्नी फातिमा की एक साल पहले बच्ची को जन्म देते ही मौत हो गई थी। महज 30 साल की उम्र में उसके ऊपर पांच बच्चों की जिम्मेदारी थी। अब बच्चे अनाथ हो गए हैं। 

विज्ञापन
Meerut: Young man committed suicide by saying 'I am coming in some time', five innocent children were left cry
गुलफाम की फाइल फोटो और घर पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कस्बा हर्रा निवासी 30 वर्षीय गुलफाम का शव हर्रा-पांचली बुजुर्ग संपर्क मार्ग पर स्थित अमरूद के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन शव उतारकर घर ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गुलफाम पुत्र जब्बार अपने दो बेटों अनस व आहद के साथ शुक्रवार को दोपहर तीन बजे पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गया था। अनस व आहद ने पुलिस को बताया कि उनके पिता उन्हें बाग में छोड़कर पानी पीने की बात कहकर गए थे, लेकिन वह काफी देर बाद भी वापस नहीं आए। वह दोनों उनकी तलाश करने लगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नलकूप के पास पहुंचे तो पास ही हमीद के खेत में अमरूद के पेड़ पर पिता गुलफाम का शव लटका हुआ देखा। यह देख उन्होंने शोर मचा दिया। पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन शव पेड़ से उतार कर घर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। लेकिन परिजनों ने इन्कार कर दिया। पुलिस के समझाने पर परिजन पोस्टमार्टम कराने पर सहमत हुए।
 

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि युवक ने आत्महत्या की है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 

पिता की मौत से मासूमों पर टूटा दुखों का पहाड़
परिजनों ने बताया कि गुलफाम पांच भाई भाइयों में पांचवें नंबर का था। उसके पांच बच्चे हैं। बड़ा बेटा आहद आठ वर्ष, अनस छह वर्ष, बेटी जिया चार वर्ष, कासिफा तीन वर्ष व अलशिफा एक वर्ष की है। बताया कि एक वर्ष पहले ही उसकी पत्नी फातिमा की बेटी अलशिफा के जन्म के दौरान मौत हो गई थी। 
पत्नी की मौत के बाद से ही वह तनाव में रहता था। छोटी उम्र में ही पांच बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। बच्चे अभी मां की मौत का गम भी नहीं भूले थे कि पिता की मौत के बाद उन पर गमों का पहाड़ टूट गया। छोटे बच्चों को बिलखते देख हर किसी की आंखें नम थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed