{"_id":"611e0a648ebc3e7a17772018","slug":"meerut-young-man-committed-suicide-by-hanging-from-a-tree-in-bahsuma-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : बहसूमा में युवक ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या, इस बात से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : बहसूमा में युवक ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या, इस बात से था परेशान
Thu, 19 Aug 2021 01:08 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:08 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार युवक की शिनाख्त थाना मवाना क्षेत्र के गांव कुड़ी कमालपुर निवासी अजीत उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है। वह तीन दिन से अपनी बहन के घर रामराज आया हुआ था।
विज्ञापन
मौके पर जमा ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ से सटे मवाना में गुरुवार को एक युवक ने खेत पर पहुंचकर पेड़ से लटककर जान दे दी। उसका शव पेड़ से लटका मिला। जानकारी लगने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बहसूमा के रामराज स्थित जंगलात में किसान पीतम के खेत में स्थित शीशम के पेड़ पर एक युवक फांसी पर लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फांसी पर लटके युवक को उतरवाया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार युवक की शिनाख्त थाना मवाना क्षेत्र के गांव कुड़ी कमालपुर निवासी अजीत उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है। वह तीन दिन से अपनी बहन के घर रामराज आया हुआ था।
विज्ञापन
मृतक के जीजा जॉनी ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान था। बीती बुधवार शाम चार बजे वह घर से अचानक लापता हो गया था। गुरुवार सुबह उसका शव किसान पीतम के खेत में पेड़ से लटका मिला।