{"_id":"6a1dc1b600c8a0e07301fc40","slug":"meerut-young-man-absconds-after-wrong-deeds-a-teenage-girl-in-a-room-2026-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: ईंट भट्ठे पर बने कमरे में किशोरी से दुष्कर्म कर युवक फरार, मां-बाप काम से लौटे तो बेहोश पड़ी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ईंट भट्ठे पर बने कमरे में किशोरी से दुष्कर्म कर युवक फरार, मां-बाप काम से लौटे तो बेहोश पड़ी मिली
Mon, 01 Jun 2026 11:00 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:00 PM IST
सार
बागपत का परिवार मेरठ के सरधना क्षेत्र में स्थित भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करने आया हुआ है। 15 साल की किशोरी कमरे में अकेली थी, तभी आरोपी साहिल आ गया और वारदात कर फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने आरोपी मजदूर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मेडिकल परीक्षण सहित आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बागपत जिले के एक गांव निवासी महिला अपने परिवार के साथ सरधना क्षेत्र के गांव में स्थित भट्ठे पर कच्ची ईंटों को पकाने का काम करती है। आरोप है कि रविवार को 15 वर्षीय किशोरी भट्ठे पर बने कमरे में अकेली थी, तभी भट्ठे पर ही काम करने वाला मजदूर सोहिल निवासी बुढ़ाना वहां पहुंचा। किशोरी को अकेला पाकर सोहिल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने किशोरी को किसी को भी कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब किशोरी के परिजन ईंटों की पथाई का काम खत्म कर लौटे, तो उन्होंने अपनी बेटी को बेहोशी की हालत में पाया। होश आने पर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पीड़ित पक्ष सोमवार को थाने पहुंचा। उन्होंने आरोपी सोहिल को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी सोहिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़िता के मेडिकल परीक्षण के बाद नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस घटना ने ईंट भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।