फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Yoddha Cyclothon 1.0 at Kulwant Singh Stadium on the 26th.

Meerut News: मेरठ योद्धा साइक्लोथॉन 1.0 कुलवंत सिंह स्टेडियम में 26 को

Tue, 21 Apr 2026 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Meerut Yoddha Cyclothon 1.0 at Kulwant Singh Stadium on the 26th.
मेरठ। पश्चिमी यूपी सब एरिया मुख्यालय और मिलिट्री हॉस्पिटल मेरठ छावनी की ओर से 26 अप्रैल को कुलवंत सिंह स्टेडियम में मेरठ योद्धा साइक्लोथॉन 1.0 का आयोजन किया जाएगा। यह साइक्लोथॉन खेल प्रेमियों व साइकिलिंग के शौकीनों के लिए है। इसकी थीम ‘फोन नीचे रखें, पेडल ऊपर उठाएं’ रखी गई है। यह इवेंट फिटनेस और अनुशासन का बेहतरीन संगम होगा।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता के लिए छह से नौ वर्ष आयु के बच्चों के लिए तीन किलोमीटर दूरी, 10 से 13 वर्ष आयु वर्ग के लिए पांच किलोमीटर दूरी और 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के लिए दस किलोमीटर दूरी के लिए 200 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस रखी गई है। वयस्कों के लिए 25 किलोमीटर दूरी के लिए 500 रुपये पंजीकरण शुल्क और वयस्क प्रो-ओपन की 50 किलोमीटर दूरी के लिए 750 रुपये शुल्क रखा गया है। इसमें आर्मी पाइप बैंड भी प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

प्रतिभागियों को टी-शर्ट, मेडल व सर्टिफिकेट दिया जाएगा। आयोजकों ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हेलमेट और प्रोटेक्टिव गियर पहनना अनिवार्य किया है। प्रतिभागियों से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें और अपनी साइकिल को अच्छी स्थिति में रखें। साथ में पानी की बोतल रखें। राइडिंग के दौरान मोबाइल या हेडफोन का उपयोग न करें। स्टंट न दिखाएं और खतरनाक तरीके से ओवरटेक न करें। प्रतिभागियों को निर्धारित समय से 30 मिनट पहले स्थल पर पहुंचना होगा। अपना पहचान पत्र और रजिस्ट्रेशन स्लिप साथ लाना अनिवार्य है। यह आयोजन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed