{"_id":"6ac12012601c4967ec06ec17","slug":"meerut-won-the-under-19-cricket-title-by-defeating-ghaziabad-by-66-runs-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113623-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ ने गाजियाबाद को 66 रनों से हराकर अंडर-19 क्रिकेट खिताब जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ ने गाजियाबाद को 66 रनों से हराकर अंडर-19 क्रिकेट खिताब जीता
विज्ञापन
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना( मेरठ)। एएस इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित मंडलीय बालिका वर्ग (अंडर-19) क्रिकेट प्रतियोगिता में मेरठ की टीम ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मेरठ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गाजियाबाद को 66 रनों से हराया। इस प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की छह टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी और प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वचन दिए। यह प्रतियोगिता 10-10 ओवरों की थी, जिसमें मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, बागपत और हापुड़ की टीमों ने हिस्सा लिया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला बुलंदशहर और गाजियाबाद के बीच खेला गया, जिसमें गाजियाबाद विजयी रही। दूसरे सेमीफाइनल में मेरठ ने गौतमबुद्ध नगर को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में मेरठ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 84 रन बनाए, जिसमें किंजल ने बेहतरीन 38 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजियाबाद की टीम को मेरठ के गेंदबाजों ने सस्ते में समेट दिया। मेरठ ने 66 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की। योजन को सफल बनाने में विजय सिंह, सत्येंद्र बहादुर सिंह और कुसुम लता का विशेष सहयोग रहा।
व्यक्तिगत पुरस्कार-
सेमीफाइनल में 28 रन बनाने वाली अमिशी त्यागी को प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। गाजियाबाद की काकुन को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला। इन दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके योगदान को सराहा गया।
विज्ञापन
राज्य स्तरीय टीम का चयन
प्रतियोगिता के आधार पर राज्य स्तरीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया गया। मेरठ मंडल के छह जिलों से अंडर-19 खिलाड़ियों को चुना गया। इनमें हापुड़ से उन्नति सैनी, गाजियाबाद से काकुल, सपना और खुशी शामिल हैं। बुलंदशहर से दीपांशी भाटी, गौतमबुद्ध नगर से चंदा, तथा मेरठ से अमिशी त्यागी, किंजल चौधरी और डोली को टीम में जगह मिली।
-- -- -- -- --