{"_id":"6ac113091ca42e717805a981","slug":"meerut-won-the-cbse-kabaddi-national-championship-meerut-news-c-72-1-mct1009-160480-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ ने सीबीएसई कबड्डी नेशनल चैंपियनशिप जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ ने सीबीएसई कबड्डी नेशनल चैंपियनशिप जीती
विज्ञापन
- 29 सितंबर से तीन अक्तूबर तक प्रतापगढ़ में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सीबीएसई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन 29 सितंबर से तीन अक्तूबर तक प्रतापगढ़ में किया गया। इसमें मेरठ के परतापुर स्थित सरस्वती पब्लिक स्कूल मेरठ की टीम ने फाइनल में दिल्ली को हराकर जीत हासिल की।
मेरठ का क्वार्टर फाइनल मैच आंध्र प्रदेश के साथ हुआ। इसमें मेरठ ने 41-13 के स्कोर से मैच जीता। सेमीफाइनल मैच मेरठ और हिमाचल प्रदेश के बीच हुआ। इसमें मेरठ ने 37-11 के स्कोर से मैच जीता। फाइनल मुकाबला मेरठ और दिल्ली की टीम के बीच खेला गया। इसमें मेरठ ने 66-31 के स्कोर से मैच जीता और ट्रॉफी अपने नाम की। मेरठ की टीम में अनीश चौधरी, सत्यम, निशांत, आदि, नकुल, संध्या, आदित्य, अभय तोमर, लक्ष्य चौधरी, आर्यन चौधरी शमिल रहे। टीम के मैनेजर मयंक और कोच किरनपाल रहे। टीम की जीत पर सरस्वती पब्लिक स्कूल के चेयरमैन बिजेंद्र चौधरी ने भी सभी को बधाई दी।