{"_id":"5b2629534f1c1baa6e8b83a6","slug":"meerut-woman-wants-to-marry-her-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को छोड़ प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी महिला, थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को छोड़ प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी महिला, थाने में हंगामा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां एक महिला अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। मामला थाने पहुंचा तो वहां भी जमकर हंगामा हुआ। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी कुछ माह पूर्व मेरठ निवासी महिला से हुई थी। बताया कि महिला का शादी से पूर्व ही ससुराल के समीप स्थित दूसरे गांव निवासी युवक से प्रेम संबध थे।
विज्ञापन
महिला का प्रेमी शुक्रवार रात उसके घर पहुंच गया। जिस पर महिला के ससुराल वालों ने उससे मारपीट कर दी। प्रेमी के साथ मारपीट होता देख महिला ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस आरोपी महिला, उसके पति और प्रेमी को लेकर थाने आ गई। यहां महिला ने अपने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। इस दौरान थाने में जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
पढ़ें : यूपी: दो प्रेमियों की जिद के आगे झुके परिजन, थाने में हुई शादी, SO साहब ने दिया आशीर्वाद
दिनभर थाने में दोनों पक्षों के बीच बात चलती रही, मगर महिला ने अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद नहीं छोड़ी। बाद में दोनो पक्षों में सहमति बनने के बाद पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के सुपुर्द कर दिया। वहीं, दौराला थाने के एसएसआई धारा सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में सहमति के बाद महिला को भेजा है। दोनों में से कोई पक्ष कार्रवाई नहीं करना चाहता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/