फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut woman murder case: relatives said that they will perform last rites after arrest of accused

महिला की हत्या का मामला: परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इंकार, आरोपियों की गिरफ्तारी और 25 लाख रुपये की मांग

Mon, 24 Jul 2023 02:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 24 Jul 2023 02:04 PM IST
सार

Meerut Woman Murder Case : पीड़ित परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। पीड़ित परिवार की मांग है कि पहले आरोपियों की गिरफ्तारी हो और 25 लाख रुपये की मदद की जाए। इसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
Meerut woman murder case: relatives said that they will perform last rites after arrest of accused
परिजनों ने अंतिम संस्कार से मना किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में इंचौली थाना क्षेत्र के फिटकरी गांव में हुई महिला की हत्या के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी व आर्थिक मदद नहीं दी जाएगी तब तक अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि परिजन अपनी जिद पर अड़े रहे।

विज्ञापन


फिटकरी गांव में रविवार दोपहर को अनुसूचित जाति की फूलसमुंद्री (42) पत्नी अशोक की हत्या कर दी गई थी। महिला का शव ईंख के खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder in Meerut: दिनदहाड़े दो हत्याओं से दहला हस्तिनापुर, अज्ञात हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सोमवार अलसुबह 3:30 बजे शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के अनुसार, पुलिस ने रात में ही शव का अंतिम संस्कार करने की बात कही। लेकिन, परिजनों ने इंकार कर दिया। इस बीच भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने 72 घंटे में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से साफ मना कर दिया। 

यह भी पढ़ें: UP: युवक ने खुद को गोली मारकर दी जान, सामने आई चौंकाने वाली वजह, पुलिस भी हैरान

इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच काफी गहमा-गहमी होती रही। सीओ सदर देहात देवेश सिंह, एसडीएम मवाना आदि मौके पर उपस्थित रहे और परिजनों को समझाया। दोपहर तक भी शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed