फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut woman jumped into river after throwing her mobile, 100 dial cop rescued

यूपी: पुल से मोबाइल फेंक युवती ने नदी में लगाई छलांग, 100 डायल के पुलिसकर्मियों ने बचाया

Sat, 27 Apr 2019 06:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 27 Apr 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
Meerut woman jumped into river after throwing her mobile, 100 dial cop rescued
युवती को सीएचसी लेकर पहुंची पुलिस व मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मेरठ से सटे सरधना में नानू गंगहर पुल से शनिवार को सुबह एक 20 वर्षीय युवती ने पहले नहर में अपना मोबाइल फेंका ओर उसके बाद खुद भी नहर में छलांग लगा दी। इसी बीच लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई ओर सूचना पर सरधना व सरूरपुर क्षेत्र की डॉयल 100 भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों की मदद से उसे पानी से बाहर निकाला। युवती को बेहोशी की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। युवती दबथुवा गांव की बताई गई हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

 
कोतवाली क्षेत्र के नानू गंगनहर पुल से शनिवार को सुबह करीब साढे 9 बजे एक बीस वर्षीय युवती अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिये जा पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले युवती ने किसी से मोबाइल पर बात की और फिर उसने गुस्से में आकर मोबाइल को गंगनहर में फेंक दिया। कुछ ही क्षण बाद उसने भी गंगनहर में छलांग लगा दी। इसी बीच लोगों ने उसे गंगनहर में कूदते देख लिया ओर सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सरधना व सरूरपुर क्षेत्र की डॉयल 100 मौके पर पहुंची और थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर भी मौके पर जा पहुंचे। डॉयल 100-578 में सवार चालक हरेंद्र व अंकित शर्मा के साथ कांस्टेबल राजेंद्र मलिक भी मौके पर पहुंचे ओर लोगों की मदद से युवती को पानी से बाहर निकाला। जब तक उसे पानी से बाहर निकाला गया तब तक पेट में पानी जाने के कारण युवती की हालत खराब हो चुकी थी। 

युवती को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने युवती को दबथुवा गांव निवासी बताया जिसके बाद थाना पुलिस ने दबथुवा गांव में संपर्क किया ओर जानकारी दी। 

वहीं युवती ने गंगनहर में कूदने से पहले किससे मोबाइल पर बात की पुलिस उसका भी पता लगा रही हैं। इस मामले में थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही हैं। 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed