फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Woman gives divorce her three husband for lover, reached police station after boyfriend denied to marry her

मेरठ : महिला ने मोहब्बत में सारी हदें कीं पार, प्रेमी के लिए तीन पतियों से हुआ तलाक, अब इस जिद पर अड़ी

Wed, 28 Jul 2021 04:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 28 Jul 2021 04:55 PM IST
सार

महिला का आरोप है कि प्रेमी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और अब वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है। बुधवार को महिला शिकायत लेकर थाने पहुंची, जहां उसने कहा कि या तो पुलिस आरोपी प्रेमी से उसकी शादी करा दे या फिर महिला को ही जेल भेज दे।

विज्ञापन
Meerut Woman gives divorce her three husband for lover, reached police station after boyfriend denied to marry her
पुलिस को अपनी शिकायत सुनाती महिला - फोटो : amar ujala, meerut

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला ने मोहब्बत में सारी हदें पार कर दीं। महिला के परिजनों ने उसकी तीन लोगों से शादी कराई, लेकिन प्रेम संबंधों की जानकारी लगते ही उसके तीनों पतियों ने उसे तलाक दे दिया। चौथी बार महिला प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन मामला बिगड़ गया।
विज्ञापन


बुधवार को महिला अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची और पुलिस को पूरा मामला बताया। पुलिस भी महिला की बातें सुनकर हैरत में पड़ गई। वहीं महिला दोपहर तक थाने में बैठी रही और जिद करने लगी कि या तो उसकी प्रेमी से शादी कराओ अन्यथा उसे जेल भेज दो। आगे विस्तार से जानें आखिर क्या है पूरा मामला -
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेडिकल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया की आठ साल पहले उसकी शादी बाबू पुत्र फुरकान निवासी सलाई, थाना हापुड़ से हुई थी। उससे उसकी सात वर्ष की एक बेटी है। किसी कारणवश महिला का पति से तलाक हो गया और महिला ने करीब छह वर्ष पहले दूसरी शादी नदीम पुत्र सलीम निवासी मेरठ से कर ली, जिससे एक बेटा ईमान लगभग साढ़े 4 वर्ष का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि इसी दौरान पति का रिश्तेदार शहजाद उसके घर पर आता-जाता था, जिससे उसकी दोस्ती हो गई्र। पति को जब दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई, तो उसने कहा कि दोनों शादी कर लो, मैं तुम्हें छोड़कर चला जाउंगा। इसके बाद  दूसरे पति ने भी महिला को तलाक दे दिया। 

महिला ने बताया कि पति से तलाक के बाद प्रेमी शहजाद से भी उसने प्रेम संबंध खत्म कर वाहिद पुत्र निजाम, निवासी हापुड़ से शादी कर ली, लेकिन शहजाद ने उसका पीछा यहां भी नहीं छोड़ा और कहा कि वह उसे वहां नहीं रहने देगा। महिला के प्रेम संबंधों की जानकारी लगने पर तीसरे पति ने भी उसे तलाक दे दिया।

महिला का कहना है तीसरा तलाक होने के बाद प्रेमी शहजाद से शादी करने की बात कही, तो उसने इनकार कर दिया। महिला का आरोप है कि शहजाद ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और अब वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है। बुधवार को महिला शिकायत लेकर थाने पहुंची जहां उसने कहा कि या तो वे आरोपी प्रेमी से उसकी शादी करा दें या फिर उसे ही जेल भेज दें।

महिला की पूरी कहानी सुनकर एक बार तो महिला पुलिसकर्मियों ने भी माथा पकड़ लिया, लेकिन पूरा मामला सुनने के बाद पुलिस ने महिला को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर घर जाने को कहा लेकिन वह थाने में ही बैठी रही। वहीं ये मामला चर्चा का विषय बन गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed