मेरठ: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप हंगामा
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र समर गार्डन में मंगलवार को संगदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र समर गार्डन में मंगलवार को संगदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। जानकारी पाकर घटनास्थल पर पहुंचे मृतका के परिवार के लोगों ने
विवाहिता के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक हापुड़ के अली नगर की रहने वाली मंतशा पुत्री शमशाद की शादी करीब दो साल पूर्व सद्दीक नगर निवासी आदिल पुत्र आस मोहम्मद के साथ हुई थी। मंतशा ने इस दौरान एक बेटे को जन्म दिया जो अब एक वर्ष का है।
यह भी पढ़ें: पश्मिची यूपी में बिछी चुनाव की बिसात: अलग राज्य के मुद्दे को मिली हवा, फीका पड़ा जाट आरक्षण का मुद्दा
परिवार वालों से अनबन के चलते आदिल पत्नी मंतशा को लेकर समर गार्डन निवासी अनीस मलिक के मकान की दूसरी मंजिल पर किराए पर रह रहा था। आदिल के अनुसार मंतशा मंगलवार को कपड़े धो रही थी इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
मामले की जानकारी मिलने पर मृतक माहिला के परिवार के लोगों घटनास्थल पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगा दिया। जमकर हंगामा कर दिया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मृतका के परिवार वालों को समझकर शांत किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।