फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut woman dies under suspicious circumstances, dead body found hanging, in-laws accused of murder

Meerut: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, फंदे पर लटका मिला शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Sat, 11 Jun 2022 06:24 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 11 Jun 2022 06:24 PM IST
सार

 मेरठ के बहसूमा थानाक्षेत्र में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर ससुराल वालों पर एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Meerut woman dies under suspicious circumstances, dead body found hanging, in-laws accused of murder
विवाहिता की मौत व जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के तजपुरा गांव में शनिवार सुबह विवाहिता की हत्या कर दी गई। विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। आस-पड़ोस के लोगों ने विवाहिता के मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव निवासी चंद्रपाल की बेटी डोली (21) की शादी 5 फरवरी 2022 को बहसूमा थाना क्षेत्र के तजपुरा निवासी मोनू पुत्र करणपाल के साथ हुई थी। मोनू 108 एंबुलेंस का चालक है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर हिंसा: लॉकअप में पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, भाजपा विधायक बोले- बलवाइयों को 'रिटर्न गिफ्ट'
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और अन्य ससुरालिये दहेज की मांग करते थे, विरोध करने पर डोली के साथ मारपीट करते। कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई। शुक्रवार रात्रि विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। डोली ने रात में ही अपने परिवार के लोगों को बताया कि यहां मेरी स्थिति ठीक नहीं है। कभी भी मुझे जान से मार सकते हैं।


 शनिवार सुबह विवाहिता का शव कमरे में पंखे पर लटका मिला। पड़ोस के लोगों ने विवाहिता के पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता  और अन्य लोग तजपुरा गांव पहुंचे। हंगामे की सूचना पर बहसूमा पुलिस भी पहुंच गई। महिला के पिता चंद्रपाल ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि दहेज के लिए बेटी की गला दबाकर हत्या की है। उसके बाद आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पंखे पर लटका दिया।

पुलिस ने महीला के पिता चंद्रपाल की तहरीर पर विवाहिता के पति मोनू, ससुर करणपाल, सास राजेश, जेठ निशू पाल और जेठानी रेनू के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला का जेठ और जिठानी दोनों सिपाही हैं जो नोएडा में रहते हैं। वह इस संबंध में थाना अध्यक्ष ओपी यादव का कहना है आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed